गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय
कनकपुर,बिलासपुर (रामपुर )उत्तर प्रदेश 244923
गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय
कनकपुर,बिलासपुर (रामपुर )उत्तर प्रदेश 244923
संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है तथा समस्त भारतीय भाषाओं की जननी है। 'संस्कृत' का शाब्दिक अर्थ है परिपूर्ण भाषा। संस्कृत पूर्णतया वैज्ञानिक तथा सक्षम भाषा है। संस्कृत भाषा के व्याकरण में विश्वभर के भाषा विशेषज्ञों का ध्यानाकर्षण किया है। उसके व्याकरण को देखकर ही अन्य भाषाओं के व्याकरण विकसित हुए हैं। आधुनिक वैज्ञानिकों के अनुसार यह भाषा कम्प्यूटर के उपयोग के लिए सर्वोत्तम भाषा है, लेकिन इस भाषा को वे कभी भी कम्प्यूटर की भाषा नहीं बनने देंगे।
कहते हैं कि किसी देश की जाति, संस्कृति, धर्म और इतिहास को नष्ट करना है तो उसकी भाषा को सबसे पहले नष्ट किया जाए। मात्र 3,000 वर्ष पूर्व तक भारत में संस्कृत बोली जाती थी तभी तो ईसा से 500 वर्ष पूर्व पाणिणी ने दुनिया का पहला व्याकरण ग्रंथ लिखा था, जो संस्कृत का था। इसका नाम 'अष्टाध्यायी' है।
विद्या प्रशस्यते लोकैः विद्या सर्वत्र गौरवा।
विद्यया लभते सर्वं विद्वान सर्वत्र पूज्यते।
विद्याविहीना बहवोSपि पुत्राः कल्पायुषः सन्तु पितुः किमेतैः।
क्षयिष्णुना वाSपि कलावता वा तस्यःप्रमोदः शशिनेव सिंधोः
गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय की स्थापना सन 1957 में स्वामी सोमनाथ गिरी जी द्वारा की गई तत समय यह विद्यालय संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से संबंध था वर्तमान में यह विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ बोर्ड द्वारा राजकीय मान्यता प्राप्त है इसमें प्रथमा कक्षा 6 से लेकर उत्तर मध्यमा पर्यंत कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं
गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय ,कनकपुर,बिलासपुर (रामपुर )उत्तर प्रदेश 244923